फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से रविवार को उनके कार्यालय में गांव सोतई के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गांव में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर के संबंध में अपनी आपत्तियां और चिंताएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सोतई में प्रस्तावित गार्बेज कलेक्शन एवं रीसाइक्लिंग सेंटर के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए तथा गांव की आबादी के निकट इस प्रकार की परियोजना स्थापित न की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोतई तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और भविष्य में…
Author: Samachar Ambar
सुबह के दस बजे हैं… रामपथ पर स्थित जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार से रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। कोई रामधुन गा रहा है, तो कोई ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष कर रहा है। इस कतार में लगकर साफ हो जाता है कि रामलला के प्रति आस्था अटूट और अटल है, लेकिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद यहां बहुत कुछ बदल गया है। रामपथ पर चंदन, माला की दुकान चलाने वाले एक युवक कहते हैं- श्रद्धालुओं की संख्या पहले की तुलना में 25% ही है। यहीं प्रसाद…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने जारी किया है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के डिब्बों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘मोदी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे दिखाई दे रहे हैं। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब में आतंकवाद के दौर के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की विरासत का जिक्र करते हुए कथित एनकाउंटर मामलों को उठाया। हालांकि, दैनिक भास्कर पन्नू के वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जसवंत सिंह खालड़ा पर ही…
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में करीब दो दशक पहले टाटा की नैनो परियोजना को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद टाटा समूह की सिंगूर में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है। राज्य के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने कहा कि टाटा के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत चल रही है। अगर टाटा ग्रुप लौटने को तैयार होता है तो सरकार वहां किसी दूसरी कंपनी को नहीं लाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, जिन किसानों ने 2006 में नैनो के लिए अपनी…
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में दिल्ली AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली AIIMS के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 11 पेज की अंतिम रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी। रिपोर्ट की अनुपालन प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट…
बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था। महिला ने कहा- मैं घर में अकेली थी। डिलीवरी एजेंट ने पार्सल देने के बाद वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन मैंने उसे कई बार मना किया। मैंने उससे कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है। इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का आरोप है कि…
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-2 ब्रांच) और भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा ने संयुक्त रूप से बल्लभगढ़ में ‘हरित धरा अभियान’ का शंखनाद किया है। इस महा-अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में एक हजार पेड़ लगाने और उनके पूर्ण रखरखाव का संकल्प लिया गया है, ताकि आने वाले समय में बल्लभगढ़ को एक स्वच्छ और हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बल्लभगढ़ के विधायक व पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर श्री मूलचंद शर्मा उपस्थित…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला कार्यालय अटल कमल में शुक्रवार को संगठनात्मक विषयों को लेकर जिला पदाधिकारी मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित मंडल अध्यक्षों से सभी बूथों पर होने वाले मतदाता सत्यापन पर समीक्षा की । भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत अत्यंत…
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन वसुंधरा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) एवं सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आज वसुंधरा परिसर, सेक्टर-89, भोपानी, फरीदाबाद में विशाल नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गावों के लगभग 1000 लोगों ने लाभ उठाया द्यद्य कार्यक्रम का शुभारंभ सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मेंटर परम आदरणीय श्री सजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गांधी जी, श्रीमती अनुपमा तलवार जी, हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा जी तथा श्री कमलेश शास्त्री जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं उद्घाटन के साथ किया गया। इस अवसर पर…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के साथ हुए समझौते को लागू करने में हो रही देरी के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ अभियान के तहत 7 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही रैलियों की श्रृंखला में 13 जुलाई को फरीदाबाद के दौलतराम धर्मशाला में होने वाली जिला स्तरीय रैली को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए शनिवार को नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफाई कर्मचारी यूनियन एवं…

