Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। प्रतापगढ़ स्थित कूड़ा कचरा प्रोसेसिंग प्लांट पर कूड़ा डाले जाने के विरोध में प्रतापगढ़ गांव एवं आसपास के सेक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने आज निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक, सुदेश कुमार डागर, सतपाल, पवन मोर, हेमंत बरुआ एवं आशीष चिकारा उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम की ओर से जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव, चीफ इंजीनियर  विवेक गिल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर मंगलवार को नेहरू कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। सीटू (सीआईटीयू) के नेतृत्व में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कॉलोनी में हुई तोडफ़ोड़ का विरोध करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों को मुआवजा और स्थायी पुनर्वास देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नेहरू कॉलोनी के लोगों के अधिवक्ता आर.एस. राठी ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले में पुनर्वास विभाग (रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट)…

Read More

फरीदाबाद। सिंचाई विभाग के रजवाहे से हर वर्ष खंदावली गांव के किसानों की दर्जन एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। इन खेतों के मालिक किसानों को न तो खरीफ के दौरान फसल मिलती है और न ही रबी के मौसम में कोई दाना घर आता है। इस मामले में किसानों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग के हरचंदपुर उपमंडल का एक रजवाह गुरुग्राम नहर से निकल कर खंदावली, कैल गांव, शाहपुर खुर्द, जाजरू होते हुए पियाला तक जाता है। अब इन गांवों के खेतों में काफी संख्या…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद का पैटर्न तेजी से बदला है। पिछले 14 महीनों में मंजूर रिकॉर्ड प्रस्तावों से संकेत मिलता है कि सेना को अब सिर्फ सीमित जवाबी कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि लंबी और मल्टीलेवल वॉर के लिए तैयार किया जा रहा है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने संघर्ष के बाद से 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनकी कुल कीमत 9.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। यह रकम एक साथ खर्च नहीं होगी, बल्कि कई साल में अलग-अलग सौदों, निर्माण कार्यक्रमों और आधुनिकीकरण योजनाओं पर लगेगी। तैयारी की पहली वजह ये है कि युद्ध छिड़ना…

Read More

महाराष्ट्र के नासिक में घूमने गए पर्यटक परिवार पर मनचलों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार की लड़की से छेड़छाड़ की थी। परिवार ने इसका विरोध किया तो 8-10 युवकों ने उन्हें घेर लिया। परिवार किसी तरह कार से वहां से भागा। इसके बाद आरोपियों ने बाइकों से कार का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया और लाठी-डंडों, रॉड और बेसबॉल स्टिक से उन पर जानलेवा हमला किया और चलती कार में तोड़फोड़ की। परिवार ने किसी तरह जान बचाई। वारदात रविवार शाम की है। इस मामले में पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का केस दर्ज…

Read More

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मंगलवार को 17वां दिन है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वजन 8.5kg कम हो गया है। अनशन शुरू होने पर वजन 67 किग्रा था। वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, राइटर अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील की है। कॉकरोच जनता…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया और आशीष चंचलानी पर 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। अदालत ने दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में यह आदेश दिया है। इसकी सुनवाई CJI सूर्यकांत, जॉयमाल्या बागची और वी मोहन की बेंच ने की। बेंच ने कहा कि हमारे आदेश के बावजूद रैना ने अपने शो पर किसी दिव्यांंग को नहीं बुलाया। अदालत क्योर एसएमए इंडिया फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें रैना के शो पर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज के खर्च पर असंवेदनशील टिप्पणी करने और दिव्यांगों का मजाक उड़ाने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह पॉलिसी मौजूदा 2026-27 सत्र से लागू कर दी गई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच अब इस मामले में बुधवार को सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं ने अपनी अपील में कहा कि नई पॉलिसी के अनुसार, छात्रों को दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी। उन्हें वे भाषाएं छोड़नी पड़ेंगी, जिन्हें वे क्लास 5 से लगातार पढ़ रहे हैं। इसके अलावा इसमें अंग्रेजी को ‘गैर-मूल’ भाषा माना गया। साथ ही मूल भाषाओं के…

Read More

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद तथा डीटीपी के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में एस+4 (चार फ्लोर) भवन निर्माण एवं बिल्डिंग प्लान स्वीकृति को लेकर लंबे समय से उत्पन्न गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में फरीदाबाद स्टेट एजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के निरंतर प्रयास रंग लाए हैं। संस्था के प्रधान आकाश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा पाल गुर्जर से मुलाकात कर इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाया। मंत्री महोदय ने प्रत्येक मुलाकात में विषय को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके सकारात्मक हस्तक्षेप…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को फरीदाबाद के वार्ड संख्या-35 स्थित राजीव नगर, पुरानी चुंगी रोड से  स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित फरीदाबाद के निर्माण के लिए जन सहभागिता को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता किसी भी विकसित शहर की पहली पहचान होती है। किसी भी शहर को स्वच्छ…

Read More