ईरान जंग शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं तो दुनियाभर में महंगाई भी बढ़ गई। इस दौरान अप्रैल से जून के बीच दुनिया की 6 सबसे बड़ी तेल कंपनियों ने रिकॉर्ड 81 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया। अल जजीरा की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुनाफे की यह रकम करीब 7.7 लाख करोड़ रुपए होती है, जो भारत के पूरे साल के रक्षा बजट 6.81 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जंग शुरू हुई तक कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था। यह अप्रैल से जून के बीच 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच…
Author: Samachar Ambar
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा और एक्स को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट फौरन हटाने का आदेश दिया। साथ ही पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी भी मांगी। हाईकोर्ट ने इन कंपनियों से कहा, ‘भविष्य में भी अगर मंत्री की ओर से ऐसा कोई कंटेंट ध्यान में लाया जाता है, तो उसे भी हटाया जाएगा।’ गडकरी ने 27 जुलाई को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को ई-20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से होने वाले कथित मुनाफे से जोड़ा जा…
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान आतंकी हमले की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने साजिश में शामिल चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिस समय जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था तभी आरोपी ट्रेन से…
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल , डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गलतियों पर माफी मांगी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से दी है। आज ही संसदीय समिति ने 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मेटा को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। इसी मामले में आईटी मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दो दिन की बैठक…
फरीदाबाद। गुरुग्राम में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान महान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की पावन जन्मस्थली काशी (बनारस) से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह को श्रद्धापूर्वक सौंपा गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विजय लोहिया ,कार्यक्रम संयोजक मान सिंह, भवानी प्रसाद, ओमपाल, किरण बाला, रामेश्वर प्रजापति, लख्मीचंद भारद्वाज, रवि वर्मा एवं बलदेव सिंह अलावलपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु रविदास महाराज जी द्वारा बताए गए समता, मानवता, भाईचारे…
फऱीदाबाद। ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (रजि.) द्वारा आयोजित तारा नेत्रालय, फरीदाबाद के सहयोग से ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूड कालोनी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में कुल 257 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें कई ऐसे मरीज भी पाए गए जिनका त्वरित उपचार आवश्यक थी। ब्लूमिंग किड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक राजेंद्र शर्मा ने तारा नेत्रालय की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि संस्थान ने नि:स्वार्थ भाव से गुणवत्ता वाली नेत्र सेवा प्रदान की। तारा नेत्रालय की टीम ने मौके पर प्राथमिक परीक्षण किए और लगभग 10 मोतियाबिंद (कैटरेक्ट)…
फरीदाबाद। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा के साथ वार्ड 42 पार्षद दीपक यादव,पवन यादव द्वारा की गई बदसलूकी से नाराज निगम कर्मियों ने लगातार 7वे दिन भी जारी रखा धरना प्रदर्शन दोषियों को गिफ्तार करने की उठाई माँग यदि 5 अगस्त 2026 तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 6 अगस्त से पूरे हरियाणा प्रदेश का कर्मचारी करेगा हड़ताल आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान दलीप बोहोत एवम् म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने की मंच का संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया एवम् महेंद्र कुडिय़ा सचिव सफाई…
फरीदाबाद । सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर की गई निर्मम हत्या से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के साथ पीडित परिवार के निवास फिरोजपुर कलां पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं उन्होंने सरस्वती स्कूल पर पहुंचकर मौका मुआयना भी किया। इसके उपरांत बलजीत कौशिक व पर्ल चौधरी ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर इस जघन्य हत्याकांड के…
फरीदाबाद । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने आमजन की सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। फरीदाबाद पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा का मुख्य मार्ग आगरा कैनाल के साथ-साथ निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं नाकाबंदी कर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक बैरिकेडिंग तक पहुंचकर यातायात व्यवस्था और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस…
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 19 मिनट चल पाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस दौरान टैक्स संशोधन से जुड़े बिल पेश किए। इसके बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित हो गई। राज्यसभा की कार्यवाही दिन में दो बार स्थगित हुई। 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के आधे घंटे के भीतर स्थगित भी हो गई। दोपहर 12 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन 20 मिनट ही चल पाई। दोपहर 2 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई। इससे पहले राज्यसभा…

