संसद की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के ऊपर लगे तीनों आरोपों को सही पाया है। यह मामला 2025 में जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास के स्टोररूम से नकदी मिलने से जुड़ा है। पैनल की रिपोर्ट बुधवार, 12 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा में पेश की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोररूम में 500 रुपए के नोटों की काफी मात्रा मिली थी। लेकिन जस्टिस वर्मा नकदी के स्रोत, मालिकाना हक या वहां मौजूद होने की संतोषजनक वजह नहीं बता सके। जस्टिस वर्मा इस साल अप्रैल में हाईकोर्ट के जज पद से इस्तीफा दे चुके हैं। जांच समिति ने पाया कि…
Author: Samachar Ambar
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। दीपके ने आरोप लगाया, ‘हमने आज दिल्ली में अपने वॉलेंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘ इन सब के पीछे BJP का हाथ है। इस तरह की कार्रवाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।’ चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा,…
मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर में बुधवार सुबह 3:48 बजे लैंडस्लाइड से पहाड़ी का मलबा 3 घरों पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 घायल हुए हैं, जबकि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों से तलाश कर रही है। गली बेहद संकरी है, भारी मशीनें मौके तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मलबा पहले व्रेकर से तोड़ा जा रहा है, फिर बाल्टियों से हाथ से हटाया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू में समय लग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाके तक पहुंचने वाली गलियां इतनी संकरी…
फरीदाबाद : जिला बार एशोशिएशन फरीदाबाद के अधिवक्ताओं ने आज कोर्ट परिसर में आज हडताल पर बैठे। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमके नारेबाजी की गई और रोष प्रकट किया गया। जिला बार एसोशिएशन के प्रधान राजेश बैसला व सैकट्री टीका डागर व अन्य पदाधिकारियों ने सभी कोर्ट परिसर में जाकर हडताल की जानकारी दी। ज्ञात हो कि कुनालकांत शर्मा अपने किसी परिचित के साथ डी.सी.पी. सैन्ट्रल उषा कुंडु से मिलने गये थे। लेकिन एक घंटा इंतजार के बाद भी ना मिली और अपने कार्यालय से उठकर जाने लगी इसी बात को लेकर वकील साहब ने कहा कि मैं आपका…
फरीदाबाद। शहर की सडक़ों पर बेसहारा गौवंश के कारण लगातार हो रहे हादसे बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-18 क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा करीब 10 गायों को कुचलने की घटना में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हुईं। साथ ही आज सुबह डीएवी कालेज के कट पर केदार अस्पताल के सामने सडक़ पर बैठी गाय से टक्कर कर एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि गौमाता के…
फरीदाबाद। 15 अगस्त 2026 तक 4 दिनों के लिए बढ़ाई निगम कर्मियों ने हड़ताल संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने रोहतक कर्मचारी भवन से किया ऐलान प्रदेश की सभी पालिका परिषद निगमों एवं फायर स्टेशनों पर फहराया जाएगा तिरंगा झंडा। नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर छठे दिन भी निगम कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रख विरोध प्रदर्शन किया। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ की सफाई कर्मचारी यूनियन से उप प्रधान ललिता देवी ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया मुख्य रूप से संघ के राज्य के उप महासचिव सुनील चिंडालिया ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए…
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखा की अध्यक्षता में जिला में 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज विभिन्न सरकारी स्कूलों में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए तिरंगा रैली निकाली तथा रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित किया। तिरंगा रैली कार्यक्रम राजकीय कन्या महाविद्यालय नचोली, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला…
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता सोमवार को NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान शाह और मोदी NCP (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार के साथ बैठे दिखे। कार्यक्रम में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इससे कुछ घंटे पहले ही शरद पवार की पार्टी के 8 सांसदों के साथ मुलाकात भी की। मोदी और पवार की साथ बैठे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले, 22 जुलाई…
पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। घटना चिखली इलाके में रविवार दोपहर की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक, बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पेड़ के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं।…
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया ने मंगलवार को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित अपने आर्टिकल में मनमोहन सिंह और मोदी सरकार के कामकाज की तुलना की। सोनिया ने लिखा कि मनमोहन सिंह की ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड मोदी सरकार के काम करने के तरीके से बिल्कुल उल्टा था। इतिहास मनमोहन सिंह को शांत, सरल, लेकिन सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में से एक के तौर पर सम्मान से याद…

