फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी में शामिल होने वालों में नगर निगम के वार्ड नंबर-10 से आजाद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़े आकाश चतुर्वेदी, विजयपाल, अजय कुमार, बसंत कुमार, सुज्जन, ऋषभर आहुजा, दिलीप यादव व अन्य लोगों को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना ने अपने आवास पर अपने प्रपौत्र आकर्ष भड़ाना और सहज भड़ाना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 125वा एपिसोड सुना । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बना रहा है और करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है । धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर का जिक्र किया और कहा कि मेरा देश बदल रहा है । उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं पर भी दुख…
फरीदाबाद। हॉकी के जादूगर और भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से एक भव्य साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रात: 10 बजे आरंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाडिय़ों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडऩा, फिटनेस की महत्ता को रेखांकित करना और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश देना रहा। इस अवसर पर भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने न केवल…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के दिशा निर्देश पर हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा सेक्टर-94, 96, 96ए, 97ए, 99, 100, 101, 102, 103 आदि सेक्टरों को विकसित करने के लिए तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करीब 15 गांवों की जमीनें अधिग्रहण करने की सूचना जारी की गई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। इसी मामले को लेकर रविवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में करीब 15 गांवों नचौली, बदरपुर सैद, तिगांव, ताजूपुर, भुआपुर, तिगांव, भैंसरावली, ढहकौला, शाहबाद, जसाना, फत्तूपुरा इत्यादि के किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मवीर भड़ाना ने अपने आवास पर अपने प्रपौत्र आकर्ष भड़ाना और सहज भड़ाना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 125वा एपिसोड सुना । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु बना रहा है और करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहा है । धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर का जिक्र किया और कहा कि मेरा देश बदल रहा है । उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं पर भी दुख…
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने शनिवार को एक प्रस्ताव पास कर देश की अदालतों में महिलाओं की बेहद कम मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई। एसोसिएशन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स में महिला जजों का प्रतिनिधित्व बेहद असमान और चिंताजनक है। बार एसोसिएशन के मुताबिक, इसको लेकर एसोसिएशन ने अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह और सचिव प्रिया बघेल की अगुआई में प्रस्ताव भी पारित किया। यह कदम जस्टिस आलोक अराधे और विपुल एम पंचोली ने सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में शपथ लेने के 1 दिन बाद आया है। इससे पहले 26 अगस्त को जस्टिस पंचोली की नियुक्ति…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में प्राकृतिक आपदा, खेल-खिलाड़ी, इनोवेशन, शिक्षा, वोकल फॉर लोकल पर बात की। उन्होंने कहा- इस मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाएं हमारे देश की परीक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों हमने भीषण बाढ़-भूस्खलन देखे। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जहां भी आपदाएं आईं, हमारे NDRF-SDRF के जवानों ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर, दिन-रात अथक परिश्रम किया है। पीएम ने कहा कि कई उम्मीदवार…
दिल्ली से इंदौर पर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 (ए-320 नियो विमान) को दिल्ली लौटा लिया गया। पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी। एअर इंडिया ने कहा- रविवार सुबह 6.15 बजे 90 यात्रियों के साथ प्लेन ने उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे बाद इंजन में फायर इंडिकेशन मिला। स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत पायलट ने इंजन बंद किया। बाद में प्लेन की एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई। एयरलाइन ने कहा कि प्लेन का ग्राउंड इंस्पेक्शन कराया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी घटना की जानकारी दी गई है। 29 अगस्त को भी…
फरीदाबाद: भाजपा विधि विभाग हरियाणा प्रदेश के संयोजक अतर सिंह एडवोकेट ने अपनी टीम के अश्विनी फोगाट,सुभाष के साथ लायर लॉयर्स चैंबर्स सेक्टर 12 फरीदाबाद में मीटिंग आयोजित की गई। जिला संयोजक के रूप में प्रदीप शांडिल्य एडवोकेट को विधि विभाग की जिम्मेदारी दी और साथ ही पलवल से जिला संयोजक रूप में ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट को पलवल की जिम्मेदारी दी। प्रदेश की टीम के लिए इंजिनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट व भीम सैन पुजारी एडवोकेट प्रदेश को प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया। प्रदीप शांडिल्य एडवोकेट नै शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश प्रमुख को आश्वासन दिया कि वो अपनी जिम्मेदारी का…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने शनिवार को कहा- मैं लंबे समय से कानून जगत में अपने छोटे-मोटे कामों के लिए जाना जाता था। मैं आवारा कुत्तों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में फेमस कर दिया। केरल के तिरुवनंतपुरम में नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) की तरफ से आयोजित मानव-वन्यजीव संघर्ष पर एक क्षेत्रीय सम्मेलन में बोलते हुए जस्टिस नाथ ने कहा कि वह भारत के चीफ जस्टिस बीआर गवई को भी शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने यह केस उन्हें सौंपा। दरअसल, 22 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और…

