फरीदाबाद। भारत विकास परिषद, नारायण शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री होम्स सोसायटी, सेक्टर 46 मे किया गया। कार्यक्रम का सुभारंभ मां भारती के वंदन व धरती मां के संरक्षण में 200 पौधे का रोपण कर किया गया। परिषद द्वारा प्रति वर्ष नियमित रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। पूर्व में लगाए गए अधिकतर पौधे अब घने वृक्षों का रूप ले चुके हैं, जिनमें अनेक फलदार वृक्ष भी शामिल हैं। इस वर्ष लगाए गए पौधे भी आगामी 2-3 वर्षों में छायादार वृक्षों में परिवर्तित हो जाएंगे। इस अवसर पर महापौर श्रीमति प्रवीण जोशी तथा बडख़ल…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विद्वान, बुद्धिजीवी और महान देशभक्त थे। डॉ. मुखर्जी ने कहा था – ‘एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे’। इसी अदम्य संकल्प के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके अथक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर में लागू ‘परमिट प्रथा’ समाप्त हुई और देश की एकता को मजबूती मिली। श्रध्देय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है । जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं…
फरीदाबाद। सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर राजा अनंगपाल की भूमि गांव अनंगपुर में वन विभाग और नगर निगम द्वारा तोडफ़ोड़ किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हरियाणा के पूर्वमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना ने इस मुद्दे पर लोगों से अपील की है कि वह इस मुश्किल घड़ी में संयम से काम ले और राजनीति का शिकार होने से बचे क्योंकि कुछ विपक्षी नेता अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के चक्कर में अनंगपुर गांव को तुड़वाना चाहते है इसलिए लोगों को एकजुट होकर ऐसे स्वार्थी नेताओं के बहकावे में आने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि…
फरीदाबाद। घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है। घटना सेक्टर 15ए में की है। वारदात 19 जून को हुई थी, जब दो नकाबपोश बदमाशों ने दोपहर में एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति रघुनाथ गांधी और उनकी पत्नी विजया गांधी को बंधक बना लिया। घर से नकदी, आभूषण और उनकी सेंट्रो कार लूट कर फरार हो गए थे। घटना के बाद बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे ने सेक्टर 12 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और 14 दिन…
बल्लभगढ़। बरसात के इस मौसम में बल्लभगढ़ विधानसभा में इस बार 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए भाजपा बल्लभगढ़ संगठन और सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाएं आगे आकर अपनी जनभागीदार के द्वारा इस जन अभियान को आगे बढ़ाएंगे। यह शब्द बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट में पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य के मुहूर्त के समय कहे। बस अड्डा मार्केट में पहुंचने पर प्रधान प्रेम खट्टर और मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी सहित सभी दुकानदारों ने फूल मालाओं और शॉल भेंट कर विधायक पं.मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया।…
फरीदाबाद। महापौर प्रवीण जोशी ने मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन में शहर को स्वच्छ, हरित और पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर अपना विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब शहर में पौधारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम न होकर जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में चलेगा। महापौर ने सम्मेलन में बताया कि इस वर्ष पहली बार फरीदाबाद में मानसून के दौरान जलभराव नहीं हुआ, जो नगर निगम की समय से की गई नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। फरीदाबाद अब एनसीआर का केवल हिस्सा नहीं, बल्कि पूरे देश में एक सुनियोजित और स्वच्छ…
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और उच्चतम न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के निर्देशानुसार पूरे देश में एक साथ शुरू हुआ है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में लंबित मामलों को आपसी समझौते और संवाद के माध्यम से सुलझाकर न्याय को त्वरित, सुलभ और प्रभावी बनाना है। यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेष रूप से मध्यस्थता योग्य मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। शुभारंभ अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रितु यादव ने कहा कि यह अभियान न्याय प्रणाली…
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे किनारे बीपीटीपी पुल से लेकर सेक्टर-आठ सर्वोदय चौराहे तक आगरा-गुरुग्राम नहर किनारे बने हुए शोरूम, मकान-दुकान सहित अन्य सभी 145 अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से करेगा। प्राधिकरण ने कार्रवाई के लिए आठ से 18 जुलाई तय की है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों की स्वीकृति ली जा चुकी है। तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। पुलिसबल रिजर्व हो चुका है। अब मुनादी कराई जा रही है। लोगों को अपने मकान, दुकान व शोरूम से सामान बाहर निकालने के लिए आठ जुलाई तक का समय दिया गया…
फरीदाबाद। जिला उपायुक्त का फोटो वॉट्सऐप पर लगाकर पैसे मांगने के मामले में एक आरोपित को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया था कि एक व्यक्ति ने अपने वॉट्सऐप की डीपी पर फरीदाबाद के डीसी का फोटो लगा रखा था। उस व्यक्ति ने वाट्सएप काल की। तब वह फोटो दिखाई दिया। उस अनजान शख्स ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की है। उसे शक हुआ तो इस मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने…
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेंट्रल ने विकास वासी आदर्श नगर बल्लभगढ को एक देसी पिस्टल व 2 कारतूस सहित गांव सेहतपुर फरीदाबाद से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने अमित वासी गांव खेडीकला फरीदाबाद…

