पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को नादिया जिले में घुसपैठ मुद्दे पर कहा कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की होती है। अगर घुसपैठ हो रही है तो अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। बंगाल भाजपा ने उनके बयान से जुड़ा एक वीडियो भी X पर शेयर किया। वहीं दूसरी पोस्ट में भाजपा ने लिखा- जब महुआ गृह मंत्री का सिर काटने की बात करती हैं, तो यह टीएमसी की हताशा और हिंसा की संस्कृति को उजागर करता है…
Author: Samachar Ambar
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाड़ियों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। बवाल के बाद पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM मोदी और उनकी मां को गाली देने के मामले में असम में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को गुवाहाटी में कहा- बिहार में कांग्रेस ने PM मोदी की मां को अपशब्द कहे। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे मालूम है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। शाह ने कहा- मोदीजी की माताजी का जीवन गरीब घर में अपनी सभी संतानों को संस्कारी करके बड़ा करने में बीता। उनका बेटा पूरे विश्व में ख्याति पा रहा है। राहुल गांधी को थोड़ी भी शर्म है तो मोदी जी और उनकी दिवंगत मां के लिए…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन और बैंक्वेट में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में संध्या आरती में शिरकत की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित भव्य गणपति महोत्सव कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, आस्था और भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, जो समाज में मित्रता और भाईचारे को निरंतर बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में…
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख (28) निवासी मंगल बाजार रोड नजदीक बाल निकेतन स्कुल, साउथ दिल्ली व यशु वन (22) निवासी संगम विहार दिल्ली व अब्दुल हक निवासी गांव डासना, गाजियाबाद का नाम शामिल है। आरोपियों पूछताछ में सामने आया कि वे साकेत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर के लिए सिम व कॉलिंग के लिए डाटा उपलब्ध करवाते थे और जब ठगों द्वारा किसी के कार्ड से…
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा के मार्गदर्शन में नो टोबेको कैंपेन के अंतर्गत एन एच पी सी मेट्रो स्टेशन और सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू रहित भारत अभियान चला कर सजग किया। जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने सराय एवं एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन पर सामाजिक जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक का विषय ‘तंबाकू…
फरीदाबाद। तमिलनाडु के कारोबारी व उसके साथी से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर नगदी और ज्वैलरी लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रभु निवासी गांव-इसियानहंगल जिला चेंगसिलपटलू, तमिलनाडु ने पुलिस चौकी सीकरी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर जनरेटर से संबंधित एक विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से चैट करनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान जनरेटर का सौदा हो गया और फिर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जनरेटर देखने के बहाने से बुलाया गया। 25 अगस्त को…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन फरीदाबाद ने बुधवार की सायं जिला के गांव जसाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। डीसी विक्रम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और उनका मौके पर समाधान किया। इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद रहे। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार रात्रि प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। पूरा प्रशासन आपकी समस्याएँ सुनने और समाधान देने के लिए आपके बीच मौजूद है। जनता…
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी की आरडब्ल्यूए द्वारा स्थानीय निवासी दिव्या नायक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। महिला ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। महिला का आरोप है कि कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर उसके साथ मारपीट भी हुई है जबकि उसके परिवार को पुलिस की ओर से धमकाया गया है। 22 अगस्त से सोसायटी में कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगा दी गई है, लेडी बाउंसरों की भी नियुक्ति की गई है। सोसायटी में 40 कुत्ते भूखे हैं। कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने फरीदाबाद निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डाे का दौरा करने के लिए शुरु किए गए अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड एक नंबर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड स्थानीय पार्षद मुकेश डागर सहित अधिकारीगण मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड की गलियों की साफ सफाई व्यवस्था से लेकर कूड़ा उठान प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई विंग के अधिकारियों ने गंदगी फैलाने और और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के लगभग 30 हजार रुपए के चालान भी काटे गए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब…

