Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को एक राशन डिपो पर रेड करते हुए जांच की। जांच में कमी पाए जाने पर सीएम फ्लाइंग टीम ने डिपो को सील करते हुए संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-3 स्थित सियाराम राशन डिपो पर सरकारी राशन को पात्र लोगों को न देकर कालाबाजारी की जा रही है। सीएम फ्लाइंग टीम ने सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार और खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण के साथ मौके पर जाकर डिपो की जांच करनी चाही, लेकिन डिपो होल्डर सियाराम वहां मौजूद नहीं था। उसे फोन कर बुलाया…

Read More

फरीदाबाद। कर्नाटक के दावणगेरे में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बल्लभगढ़ के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ऋषभ ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ऋषभ अब चीन के हांगकांग में छह अक्तूबर से होने वाली इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में इंडिया की तरफ से भाग लेगा। बल्लभगढ़ के रहने वाले ऋषभ के पिता प्रभुदयाल पिछले 20 साल से हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। इस समय वह हरियाणा सीएम फ्लाइंग में तैनात है। ऋषभ की मां संगीता एक निजी स्कूल में टीचर हैं। उन्होंने बताया कि 22 से लेकर 30 जून तक कर्नाटक में ऑल इंडिया…

Read More

फरीदाबाद। दो पहले हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय को ढाल बनाकर अब निगम अधिकारी ठेकेदारों को परेशान नहीं कर सकेंगे। निगम आयुक्त ने दो साल से चले आ रहे नियमों को खत्म करने के आदेश जारी किए। जिसको लेकर ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से निगम आयुक्त का आभार भी जताया गया। दो साल पहले नगर निगम के ठेकेदार अपना भुगतान लेने के लिए हाईकोर्ट गए थे। ठेकेदारों पर निगम का करीब 50 करोड़ रुपये बकाया था। उस दौरान हाईकोर्ट ने ठेकेदारों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए निगम को भुगतान कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद…

Read More

भारत का बांग्लादेश दौरा अब तय समय पर नहीं होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भले ही आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे और T20 सीरीज की तैयारियां रोक दी गई हैं। माना जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच हाल ही में बिगड़े रिश्तों और सुरक्षा की वजह से यह फैसला लिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सीरीज के मीडिया राइट्स की बिक्री भी टाल दी है। पहले 7 जुलाई को टेक्निकल बोली और 10 जुलाई को फाइनेंशियल बोली होनी थी। लेकिन अब बोर्ड ने तय किया…

Read More

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने लोन लेने वालों को राहत दी है। दरअसल, RBI ने फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट वाले लोन पर प्री-पेमेंट चार्ज खत्म करने का फैसला किया है। रिजर्व बैंक का यह नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। अगर कोई व्यक्ति समय से पहले अपने लोन को थोड़ा या पूरा चुकाता है, तो बैंक ये चार्ज वसूलता था। नया नियम सभी बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) समेत रेगुलेटेड इंस्टीट्यूशंस के लिए अनिवार्य रहेगा। इससे करोड़ों लोन लेने वाले लोगों, खासकर होम लोन और MSE लोन लेने वालों को सीधा फायदा मिलेगा। RBI के फैसले…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने पीएम कमला प्रसाद बिसेसर को ‘बिहार की बेटी’ कहा और उन्हें राम मंदिर का मॉडल और सरयू नदी के जल के साथ-साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का जल भी भेंट किया। PM मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। PM ने कहा- वे (भारतीय प्रवासी) गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। उनके योगदान ने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है। वे अपनी मिट्टी छोड़ आए,…

Read More

डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त बॉर्डर एक और दुश्मन तीन थे। पाकिस्तान मोर्चे पर था। चीन और तुर्किए हथियार और बाकी दूसरे सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। उन्होंने बताया, चीन ने पाकिस्तान को हथियार दिए और हमें हथियारों की टेस्टिंग के लिए लैब की तरह इस्तेमाल किया। चीन हमारे हर रणनीतिक कदम की लाइव अपडेट पाकिस्तान के साथ शेयर कर रहा था। तुर्किये ने बैरेक्टर समेत दूसरे ड्रोन दिए। इनका इस्तेमाल हमारे खिलाफ भी किया गया।’ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने यह बात नई दिल्ली…

Read More

फरीदाबाद : अनंगपुर गांव में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित कांत एनक्लेव में जयवीर भड़ाना के निवास पर एकत्रित हुए। इस सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बढ़कर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे चौधरी विजय प्रताप सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा की अनंगपुर गांव 1500 साल से बसा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूरज कुंड मेला इस गांव की पहचान है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सुप्रीम कोर्ट में जो तथ्य पेश किए हैं, वो…

Read More

फरीदाबाद। साइबर ठग तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही मैट्रिमोनियल साइट से ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने एक आरोपी को महरौली, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में भगत कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि भारत मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन के माध्यम से उसकी बात एक व्यक्ति से हुई जहां उसने बताया कि उसका परिवार ब्राजील में तथा वह जर्मनी में रहता है। कुछ समय बाद उनकी बाते व्हाट्सएप पर होने…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद में एनआइटी एक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 980 से अधिक छात्राओं के लिए राहत की खबर है। स्कूल में तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य एक जुलाई से शुरू हो गया है। भवन की नींव रखी जा रही है। करीब 3.47 करोड़ की लागत से 28 कमरे बनाए जाएंगे। जुलाई 2026 तक भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनआइटी के अलग-अलग हिस्सों से छात्राएं पढऩे के लिए आती हैं। स्कूल में कमरों की भारी कमी है। कमरों की कमी के कारण दो शिफ्ट…

Read More