26/11 आतंकी हमले के वक्त आतंकी तहव्वुर राणा मुंबई में था। यह बात उसने NIA की पूछताछ में कबूल की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राणा ने माना है कि वह पाकिस्तानी सेना का एजेंट है। उसने बताया कि उसने डेविड कोलमैन हेडली के साथ पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कई ट्रेनिंग सेशन किए थे। राणा ने यह भी कहा कि लश्कर असल में एक जासूसी नेटवर्क की तरह काम करता है। पूछताछ में शामिल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब राणा को गिरफ्तार करके रिमांड पर लेने की तैयारी में है। अभी राणा NIA की न्यायिक हिरासत में…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। पुलिस की अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने एक व्यक्ति के अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव जुनहैडा निवासी राहुल ने थाना तिगांव में शिकायत दी थी कि उसकी जान-पहचान आरोपी डॉक्टर ललितेश कांत से थी, जिसका अपनी पत्नी के साथ केस चल रहा है। शिकायतकर्ता राहुल ने डॉक्टर ललितेश की पत्नी की मदद की थी, जिससे आरोपी रंजिश रखने लगा। राहुल ने बताया कि 2 जुलाई की रात वह अपने दोस्तों के साथ कांवरा…
फरीदाबाद। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और महापौर प्रवीण जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वच्छता अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला एक…
फरीदाबाद। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच फरीदाबाद में सेक्टर-16 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। इस शिविर में 219 निरंकारी श्रद्धालु भक्तों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन प्रात: 9 बजे से आरम्भ होकर दोपहर 1.30 बजे तक चला जिसमे रक्त संग्रहित करने के लिए बी. के अस्पताल (फरीदाबाद) तथा दिल्ली के रेड क्रॉस से डॉक्टरों की एक टीम उपस्थित रही। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर की यह अविरल श्रृंखला वर्ष 1986…
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में सोमवार को आयोजित मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 417 लोगों की जांच की गई, जहां उन्हें जांच रिपोर्ट व दवाइयां भी मौके पर दी गईं। शिविर का शुभारंभ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी व स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली भी मौजूद रहे। हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि राजेश नागर ने आज फरीदाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य…
फरीदाबाद। पांचाल ब्राह्मण महासभा समिति ने हवन-यज्ञ व एक मीटिंग का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर जवाहर कालोनी फरीदाबाद में किया। वहीं मंदिर में हवन-यज्ञ कार्यक्रम में यजमान के तौर पर पधारे सेक्टर-23 से ललित वत्स व उनकी धर्मपत्नी सुमन वत्स ने यज्ञ में आहुति दी। वहीं मीटिंग में दो माह का लेखा-जोखा, मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य व दयनीय हालात से गुजर रहे एक गरीब परिवार की सहायता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस आयोजन में दयानन्द वत्स सेक्टर-23, रमेश पांचाल बल्लभगढ़, सतबीर पांचाल जाजरू, अशोक प्रधान, कैशियर विक्रम पांचाल, महासचिव अतर सिंह, अश्विनी पांचाल, संक्षारक करण सिंह, जितेन्द्र पांचाल…
फरीदाबाद। सोमवार तड़के मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मूसलाधार बारिश ने राहत दी। लेकिन यह राहत कुछ ही देर में मुसीबत में बदल गई, जब शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दो घंटे की बारिश ने फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की सड़कों को पानी से भर दिया। सुबह करीब 5 बजे बारिश शुरू हुई जिसके बाद बारिश करीब दो घंटे तक चली। बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। लगातार हो रही बूंदाबांदी से सड़कों और गलियों…
फरीदाबाद : गाँव अनंगपुर में 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर रविवार को गाँव अनंगपुर की चौपाल पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता गांव के बुजुर्ग अत्तर सिंह ने की । विजय प्रताप सिंह ने पंचायत को सम्बोधित करते हुए फॉरेस्ट ऐक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की पी एल पी ए 2022 में खत्म हो गया। इसके बावजूद सरकार जबरदस्ती पीएलपीए एक्ट के नाम पर उन लोगों को उजाडऩे का काम कर रही है, जो 1500 साल पहले के बसे हुए हैं। सरकार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब…
फरीदाबाद। भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिला कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक दक्ष राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी के रूप में वे अपने मित्रों और शत्रुओं द्वारा सामान रूप…
फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर के निवास भतोला पर आज फिर खुला दरबार लगा जिसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनमें सेक्टर 88 स्थित आरपीएस पाल्म ड्राइव सोसाइटी के लोगों ने कच्ची खेड़ी रोड को बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम है और सडक़ टूटी होने से उन्हें दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सडक़ के लिए वह निगम पार्षद के पास भी गए थे लेकिन यह सडक़ पीडब्ल्यूडी विभाग बनाएगा। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़…

